फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The girl was beaten after threatening that her brother was in the police.

Jhansi News: भाई के पुलिस में होने का धौंस देकर युवती को पीटा

Sat, 21 Sep 2024 10:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
The girl was beaten after threatening that her brother was in the police.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अपने भाई के पुलिस में होने का धौंस दिखाकर युवती को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल युवती ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोतवाली के लक्ष्मीगेट अंदर निवासी उर्वशी जोशी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता संजय जोशी का अपहरण करके 20 जून 2019 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसने आरोपियों के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन, उसके चाचा और चाची इस मामले को रफा-दफा करना चाहते हैं। उसके ऊपर यह मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उसके इन्कार करने पर उसे बुरी तरह से पीटा। उर्वशी के मुताबिक 16 सितंबर को इसकी जांच करने पुलिस उसके पास आई लेकिन, आरोपी उसे पुलिस के सामने धमकाने लगे। रात करीब 8:30 बजे चाची संगीता जोशी ने उसके साथ मारपीट की। उसका सिर पकड़कर दीवार से टकरा दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। उसका मोबाइल छीनकर सारे वीडियो भी डिलीट कर दिए। संगीता ने कहा उसका भाई पुलिस विभाग में है। वह उसे सबक सिखा देगी। कोतवाल शैलेंद्र सिंह के मुताबिक उर्वशी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed