फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The girl hanged herself using her mother's sari, she was suffering from stomach pain

Jhansi News: मां की साड़ी से युवती ने लगाया फंदा, पेट में दर्द से चल रही थी परेशान

Sat, 21 Jun 2025 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The girl hanged herself using her mother's sari, she was suffering from stomach pain

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी/शाहजहांपुर। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाजीपुर में शुक्रवार सुबह मां की साड़ी के फंदे पर युवती का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर जांच-पड़ताल की तो पिता ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा। इसमें बीमारी से आहत होकर आत्महत्या की बात लिखी थी।



शाजीपुर निवासी चरन सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनके बड़े भाई बालादीन कुशवाहा की बेटी कल्पना (30) ने मोंठ के टीकाराम कॉलेज से करीब पांच-छह साल पहले स्नातक की थी। उसने शादी नहीं की थी। कई बार परिजनों ने इच्छानुसार शादी कराने के बाबत बात की मगर उसने इन्कार कर दिया। इसकी वजह उसने पेट में दर्द की समस्या बताई थी। उन्होंने बताया कि कल्पना के अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था मगर कोई राहत नहीं मिली। उसे पथरी होने की भी शिकायत थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे कल्पना ने अपनी मां मुन्नी देवी, भाई दीपक, भतीजे लोकेश और युवराज के साथ हंसी-मजाक करते हुए खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक वह नहीं जागी तो परिजन कमरे के पास गए। कमरे का दरवाजा बंद था मगर कुंडी नहीं लगी थी। परिजनों ने दरवाजा खोला तो देखा कि उसका शव फंदे पर लटक रहा था। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान युवती के पिता ने पुलिस को बेटी के हाथ का लिखा सुसाइड नोट थमा दिया। चरन सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट थानेदार के नाम लिखा है। इसमें लिखा है कि ‘मैं बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर रही हूं। पेट में दर्द की समस्या है। किसी को भी फंसाया नहीं जाए। उसके शरीर के अंगों को दान कर दिया जाए। शरीर को काशी में जलाया जाए।’
विज्ञापन
विज्ञापन




शाहजहांपुर के थानेदार संदीप कुमार वर्मा का कहना है कि पिता ने बीमारी के चलते बेटी के आत्महत्या करने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुसाइड नोट फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। दोनों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed