{"_id":"67b8d7d2b784ca7b36083a08","slug":"the-girl-forced-him-to-marry-her-the-lover-killed-her-and-buried-her-body-in-the-ground-jhansi-news-c-11-1-jhs1033-499309-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: युवती ने शादी के लिए बनाया दबाव, प्रेमी ने हत्या कर शव जमीन दफन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: युवती ने शादी के लिए बनाया दबाव, प्रेमी ने हत्या कर शव जमीन दफन किया
Sat, 22 Feb 2025 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
दतिया। जिले के गांव भगुवापुरा में रहनेवाली एक 23 का साल की युवती ने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाया। इससे नाराज होकर प्रेमी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेक दिया। राज खुलने के डर से आरोपी ने शव को तालाब से निकालकर गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया। जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को भगुवापुरा निवासी साक्षी घर पर टेलर के पास कपड़े लेने की कहकर गई। काफी देर तक वो घर लौटकर नहीं आई। तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद गांव के शंकर राजपूत पर उसके अपहरण का संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कब्रिस्तान से शव निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया।
विज्ञापन