{"_id":"5813a4924f1c1b250ebc1e0c","slug":"the-generous-dhanteras-urban-markets-are-buzzing","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर शहरी हुए दिलदार, बाजार रहे गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर शहरी हुए दिलदार, बाजार रहे गुलजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
mony ,jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को धनतेरस पर शहर के बाजारों में जमकर धन वर्षा हुई। आभूषण, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, कपडे़, बर्तन की जमकर बिक्री हुई। महंगाई के बाद भी लोगों ने दरियादिली के साथ खरीदारी पर खर्च किया। बाजार देर रात तक गुलजार बने रहे। एक ही दिन में अनुमानित 40 करोड़ का कारोबार हुआ।
रफ्तार पर रहा ऑटोमोबाइल्स बाजार
धनतेरस पर कार और बाइक की जमकर बिक्री हुई। कारोबारियों के अनुसार दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों की लगभग 20 करोड़ की बिक्री हुई है। तमाम ग्राहकों ने पहले से ही बुकिंग करा ली थी, तो कई ने धनतेरस पर सीधे शोरूम पहुंच कर गाड़ियां खरीदीं। जेएमके मोटर्स में 170, ध्रुवतारा बजाज में 130 व जैन होंडा में 225 दुपहिया की बिक्री हुई। शहर के शोरूमों से बारह सौ से अधिक दुपहिया बिके। सूरी आटोमोबाइल्स में 118 और जेएमके टाटा मोटर्स में 30 चौपहिया वाहन बिके। शहर में लगभग 250 कारों की बिक्री हुई। सूरी आटोमोबाइल्स के संचालक सुबोध सूरी ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले दुगनी कारों की बिक्री हुई है। जैन होंडा के दिनेश जैन ने बताया कि धनतेरस पर इस बार कारोबार अच्छा रहा।
सर्राफा में बरसे आठ करोड़
धनतेरस पर सोने, चांदी व हीरे के आभूषणों की जमकर बिक्री हुई। शहर, सीपरी, सदर व प्रेमनगर की आभूषणों की दुकानों में दिन भर ग्राहकों की आवाजाही रही। शाम को खासी रौनक छाई रही। ग्राहकों ने सोने - चांदी के सिक्के, सोने की लाइट वेट ज्वैलरी, डायमंड ज्वैलरी और चांदी के बर्तनों की जमकर खरीदारी की। एक ही दिन में आठ करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
बर्तन की दुकानों पर उमड़े ग्राहक
धनतेरस नया बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बर्तनों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ रही। बर्तन कारोबारी अमित नगरिया ने बताया कि रोजमर्रा के बर्तनों की खरीदारी पर ग्राहकों का फोकस रहा। गैस चूल्हा और इंडक्सन चूल्हे भी खूब बिके। नान स्टिक बर्तनों की बिक्री कम हुई। स्टील और पीतल के बर्तनों की बिक्री में ग्राहकों ने दिलचस्पी दिखाई।
गरमाया इलेक्ट्रानिक्स बाजार
इलेक्ट्रानिक्स सामानों पर शुक्रवार को जमकर धनवर्षा हुई। इलेक्ट्रानिक व्यापारी अतुल जैन ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले बिक्री अधिक हुई है। ग्राहकों ने एलईडी, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव, मोबाइल फोन की जमकर खरीदारी की। पिछले साल के मुकाबले धनतेरस पर डेढ़ गुना कारोबार हुआ।
खूब बिके सजावटी सामान
धनेतरस पर सजावटी सामानों की भी खूब बिक्री हुई। लोगों को आर्टिफिशियल वंदनवार, फूल खूब पसंद आए। इसके अलावा लक्ष्मी - गणेश, शुभ - लाभ, स्वास्तिक के स्टीकर भी खूब बिके। कारोबारी सौरभ सहगल ने बताया कि सजावटी सामानों की खरीदारी पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुनी हुई है।
गारमेंट्स और फर्नीचर भी बिके
धनतेरस के अवसर पर कपड़े और फर्नीचर की बिक्री भी खूब हुई। कपड़े में जहां रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी पर जोरों पर हुई। व्यापारी मनोज गुप्ता ने बताया कि गारमेंट्स की बिक्री पिछले वर्ष के मुकाबले डेढ़ गुना अधिक हुई। वहीं, फर्नीचर में अलमारी, सोफे, चेयर सेट, डायनिंग टेबल खूब बिके।
कहां कितने खर्च किए
---------------------
उत्पाद पिछले वर्ष इस वर्ष
ज्वैलरी छह करोड़ आठ करोड़
बर्तन पचास लाख एक करोड़
आटोमोबाइल्स पांच करोड़ बीस करोड़
किराना पच्चीस लाख पैंतीस लाख
गारमेंट्स अस्सी लाख एक करोड़
इलेक्ट्रानिक्स तीन करोड़ पांच करोड़
पटाखा अस्सी लाख एक करोड़