फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The former MLA had rakhis tied by 1,001 'Dharam-bahins'

Jhansi News: पूर्व विधायक ने 1001 धर्म बहनों से बंधवाई राखी

Mon, 31 Aug 2026 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The former MLA had rakhis tied by 1,001 'Dharam-bahins'
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने रविवार को रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर सपा नेता ने अपनी 1001 धर्म बहनों से राखी बंधवाई। विभिन्न जाति और वर्गों की बहनों ने उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्व विधायक ने सभी धर्म बहनों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरुओं, राजनीतिक नेताओं और शुभचिंतकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और जिम्मेदारी का पवित्र बंधन है। उन्हें 1001 से अधिक बहनों का भाई बनने का सौभाग्य मिला। उनके लिए धर्म बहनें परिवार का हिस्सा हैं। वर्ष 2004 में उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की शुरुआत की थी। इन आयोजनों का उद्देश्य सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करना था।
विज्ञापन

पूर्व सांसद डाॅ. चंद्रपाल सिंह यादव ने आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। बुंदेलखंड के धर्माचार्य हरिओम पाठक ने दीप नारायण सिंह की तुलना राजा हरदौल से की। उन्होंने कहा कि दीपनारायण बुंदेलखंड के भाई-बहन के रिश्ते की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। धर्म बहनों ने बताया कि इस निमंत्रण से ससुराल में भी उनका सम्मान बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार, पूर्व विधायक सतीश जतारिया, कप्तान सिंह राजपूत, राजू अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति राजपूत, संजय पाल, प्रदेश सचिव महेश कश्यप, दीपाली रायकवार, अस्फान सिद्दकी, विजय झांसीया, जनक सिंह गौर, सुधीर जैसवाल, संजय पटेल, राजू पटेल, शिखा आर्य, राकेश पहलवान आदि मौजूद रहे। संचालन प्राचार्य डॉ. राजेंद्र खरे व प्राचार्य डॉ. पिंकी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed