फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The first model road of the metropolis will be thirty meters wide, divider will be built

Jhansi News: तीस मीटर चौड़ी होगी महानगर की पहली मॉडल रोड, बनाया जाएगा डिवाइडर

Sat, 18 May 2024 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
The first model road of the metropolis will be thirty meters wide, divider will be built
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। महानगर में जल्द ही पहली मॉडल सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इस सड़क की डिजाइन तय हो गई है। सड़क की चौड़ाई तीस मीटर रखी जाएगी। बीचों-बीच डिवाइडर भी बनाया जाएगा। सड़क को खूबसूरती देने के लिए साइड फुटपाथ पर किले से मेल खाते बलुआ पत्थर से बनी बेंच लगाई जाएगी। इस मॉडल सड़क के बनने के बाद दूसरी सड़कों को भी मॉडल सड़क बनाया जाएगा।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत महानगर की तेरह सड़कों को मॉडल बनाया जाना था लेकिन, बाद में कई सारे पेच फंस जाने से यह प्रोजेक्ट निरस्त कर देना पड़ा। करीब तीन साल तक यह पूरा प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में पड़ा रहा जबकि सूबे की अन्य स्मार्ट सिटी में यह मॉडल सड़कें बनाई जा चुकीं। अब महानगर में आयकर तिराहे से स्टेशन रोड के बीच पहली मॉडल सड़क बनाने का काम कराया जा रहा। इस काम में नगर निगम करीब 70 लाख रुपये खर्च करेगा। निगम अभियंताओं के मुताबिक सड़क का ब्लैक सरफेस 30 मीटर ही चौड़ा रहेगा। मुख्य अभियंता एसके सिंह के मुताबिक यह कार्य नियत समय के भीतर पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
15 जून तक पूरा करना होगा आइकोनिक सड़क का काम
झांसी। इलाइट चौराहा से चित्रा तिराहा के बीच बन रही आइकोनिक सड़क का काम अभी करीब दस फीसदी ही पूरा हो सका है जबकि 15 जून तक इस काम को पूरा करने की डेडलाइन तय है। आइकोनिक सड़क में दोनों रोड पटरी पर कलर टाइल्स लगाए जाने समेत अन्य कई कार्य कराए जाने हैं। निगम अभियंताओं का कहना है कि समय पर काम पूरा न होने पर पेनाल्टी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed