फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The fire continued to smolder inside the shop even on the second day of the fire.

अग्निकांड के दूसरे दिन भी दुकान के अंदर सुलगती रही आग

Fri, 03 Jun 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The fire continued to smolder inside the shop even on the second day of the fire.
झांसी। नरिया बाजार इलाके में तीन मंजिला इमारत में लगी आग बृहस्पतिवार को भी सुलगती रही। सुबह एवं दोपहर में यहां दो बार आग भड़की हालांकि आग के फैलने से पहले ही वहां मौजूद लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर उसे बुझा दिया। यहां से धुआं भी निकल रहा था।
विज्ञापन

दरअसल झांसी कोतवाली क्षेत्र के नरिया बाजार स्थित तीन मंजिला इमारत में बुधवार तड़के चार बजे भीषण आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से व्यवसायी श्रीराम अग्रवाल एवं उनकी पत्नी शांति देवी की दम घुटने से मौत हो गई थी। जबकि परिवार के अन्य सात लोगों को बचा लिया गया था। श्रीराम अग्रवाल एवं शांति देवी के शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए उनके पुत्र अजय एवं संजय वाराणसी चले गए जबकि परिवार के अन्य सदस्य शहर स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां हैं। घर की महिलाओं की स्थिति अभी सामान्य नहीं है। उनको ढांढस बांधने के लिए अग्रवाल परिवार के रिश्तेदारों का तांता दिन भर लगा रहा। दुर्घटना में बचाए गए परिवार के बच्चे भी घर से बाहर नहीं निकले। उधर, घटना के बाद बृहस्पतिवार दोपहर तक आसपास की दुकानें बंद रहीं हालांकि देर-शाम को अधिकांश दुकानदारों ने दुकानें खोल दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed