फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The farmer's body was found in a mutilated condition on the highway.

Jhansi News: किसान का शव हाईवे पर क्षत विक्षत हालत में मिला

Mon, 12 Oct 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The farmer's body was found in a mutilated condition on the highway.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंछ। थाना पूंछ क्षेत्र के अंतर्गत झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार को दो दिन से लापता ग्राम महाराजगंज ढेरी निवासी किसान जगमोहन तिवारी (58) का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला, जिससे सनसनी मच गई। शव हाईवे किनारे करीब 50 मीटर के दायरे में टुकड़ों में बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के अवशेष एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार, जगमोहन तिवारी शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। उनकी पत्नी गांव में रहती हैं, जबकि उनके पुत्र सागर व आयुष तिवारी झांसी में रहते हैं। बताया गया कि जगमोहन तिवारी का खेत झांसी-कानपुर हाईवे पर बाबा होटल के पास है। शुक्रवार को वह खेत पर गए थे। इसके बाद लौटे नहीं। शुक्रवार की रात जब जगमोहन घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी को चिंता हुई। उन्होंने झांसी में रह रहे अपने पुत्रों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उनकी खोजबीन लगातार जारी रही। इसी बीच उनका शव मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त उनके कपड़ों और पैर में पहनी सैंडल के आधार पर की।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार को खेत से पैदल घर लौटते समय वे हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इसके बाद हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहनों की चपेट में आने से उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed