फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The executive committee of the Advocates Association Tahrauli took oath

Jhansi News: अधिवक्ता संघ टहरौली की कार्यकारिणी ने ली शपथ

Sat, 18 Jan 2025 01:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 18 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The executive committee of the Advocates Association Tahrauli took oath
विधायक ने बार परिसर में निधि से कक्ष निर्माण की घोषणा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टहरौली। बार एसोसिएशन टहरौली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अधिवक्ता भवन में आयोजित किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत चुनाव अधिकारी राकेश प्रताप सिंह एवं निवर्तमान अध्यक्ष राजीव समाधिया ने बुके भेंटकर किया। मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि आर्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष अशोक पटेल, उपाध्यक्ष परवेश रजा, महामंत्री डीएस कुशवाहा, कोषाध्यक्ष आदित्य कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा, आय-व्यय निरीक्षक हरिशचंद्र यादव एवं कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार मिश्रा, ऋषिराज खरे, जुगल किशोर तिवारी, नरेश कुमार समाधिया, दृगचंद वशिष्ठ को पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने तहसील के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों के बारे में अवगत कराते हुए टहरौली के विकास से जुड़ी प्रमुख समस्याओं व नगर पंचायत व विकासखंड की स्थापना की चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय की मांग को स्वीकार कर विधायक निधि से बार परिसर में एक कक्ष का निर्माण कराए जाने की घोषणा कर विकासखंड की स्थापना के लिए शासन स्तर पर चल रही कार्रवाई के बारे में बताया। कार्यक्रम को एसडीएम अजय कुमार, विषेश चंद्र पाठक, राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने भी संबोधित किया। संचालन रजनीश वाजपेयी ने किया।


इस मौके पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार, नायब तहसीलदार कामिनी भट्ट, योगेश त्रिपाठी, नरोत्तम शर्मा, भानुप्रताप पटेल, रीतेश मिश्रा, पीतांबर पटेल, बिहारी लाल चौधरी, शिवमोहन नाथ खरे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed