फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The escalator closed as GM climbed, photographed the closed spout

जीएम के चढ़ते ही बंद हुआ एस्केलेटर, बंद टोंटी की फोटो खिंचवाई

Tue, 12 Oct 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The escalator closed as GM climbed, photographed the closed spout
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने सोमवार को झांसी और ग्वालियर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। महाप्रबंधक के झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे एक एस्केलेटर पर चढ़ते ही वह बंद हो गया। दोबारा करंट मिलने पर ही वह चालू हो सका। इस कारण उनको अधीनस्थ अधिकारियों के साथ थोड़ी देर तक एस्केलेटर पर ही खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार शाम स्पेशल ट्रेन से ग्वालियर से लौटने के बाद महाप्रबंधक ने झांसी स्टेशन पर यात्री व खानपान सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुराने आरक्षण कार्यालय के गेट के सामने प्लेटफार्म नंबर एक पर बने वाटर बूथ पर एक टोंटी बंद मिलने पर उसकी फोटो खिंचवाई। यात्री विश्रामालय में डोरमेट्री और कमरों को देखा। प्लेटफार्म दो पर चालक गार्ड लॉबी का अवलोकन किया। कर्मचारियों से बातचीत की।
विज्ञापन

इधर, ग्वालियर रेलवे स्टेशन व अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम प्रमोद कुमार का कहना था कि ग्वालियर-श्योपुर नेरोगेज लाइन की जगह ब्राडगेज का काम ग्वालियर से जौरा के बीच शुरू कर दिया गया है, जिसे मार्च 23 तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्वालियर होकर गुजरने वाली तीसरी लाइन का कार्य भी ग्वालियर सेक्शन तक शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा महाप्रबंधक ने बताया कि ग्वालियर भिंड-इटावा रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है। जल्दी ही कानपुर-लखनऊ के लिए कुछ ट्रेनों को ग्वालियर-भिंड-इटावा होकर चलाया जा सकता है। ताकि झांसी -कानपुर मार्ग पर लोड कम किया जा सके। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (निर्माण) शरद मेहता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर एसके मिश्र, डीआरएम आशुतोष, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर रघुनाथ सिंह, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, सीनियर डीएमओ शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल अभियंता सुधीर कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर अमित गोयल मौजूद रहे।
खामी मिलने पर बबीना पीडब्लूआई निलंबित
जीएम प्रमोद कुमार ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को बीना झांसी खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान बबीना स्टेशन के यार्ड की एक पटरी के प्वाइंट में खामी पकड़ ली। इस खामी पर संबंधित पीडब्लूआई को निलंबित कर दिया गया। सोमवार को उन्होंने ग्वालियर यार्ड में भी इसी तरह की खामी को पकड़ा। उनके झांसी आने पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी दहशत में रहे कि यहां भी वह पटरियों का निरीक्षण शुरू नहीं कर दें। चूंकि, अंधेरा हो गया था। इस कारण जीएम यार्ड की तरफ नहीं बढ़े। वहीं, पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने पीडब्लूआई के निलंबन पर अनभिज्ञता जाहिर की है।
कर्मचारियों से कराया जाता है ठेकेदारी का काम
झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जीएम प्रमोद कुमार को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कारखाने में ठेकेदारों द्वारा छोड़े गए काम को कर्मचारियों से दबाव बनाकर कराया जाता है। इससे अक्सर सुपरवाइजर व कर्मचारियों में झड़प होती है। सीएमएलआर कारखाना में रिस्ट्रक्चरिंग का लाभ सभी पात्र कर्मचारियों को दिया जाना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल शामिल रहे।
नेरोगेज ट्रेन हेरिटेज ट्रेन में बदलेगी
रेल महाप्रबंधक ने कहा कि ग्वालियर से श्योपुर कलां जाने वाली नेरोगेज ट्रेन को हेरिटेज ट्रेन के रूप में ग्वालियर के मोतीझील से चलाया जा सकता है। इसके लिये हम विचार कर रहे हैं।

बिरलानगर में ज्यादा ट्रेनें रोकने की योजना नहीं
उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने कहा कि ग्वालियर के निकट बिरलानगर स्टेशन पर पैसेंजर के अलावा अन्य नई ट्रेनें रोकने की योजना नहीं है, और न ही कुछ सुपरफास्ट ट्रेनों को स्टापेज देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed