फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The employee has gone to the next world, he will have to vote

कर्मचारी सिधार गया परलोक उसको डलवाना होगा वोट

Fri, 21 Jan 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The employee has gone to the next world, he will have to vote
झांसी। चुनाव नजदीक आते ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में सभी विभागों के कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है लेकिन जलसंस्थान के एक ऐसे कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है। जिसकी छह जनवरी को मौत हो चुकी है। उसको प्रशिक्षण दिलाने के लिए भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए लगभग पांच हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन कई कर्मचारी ऐेसे हैं जो कोरोनाकाल से बीमार या अन्य बीमारी से ग्रसित चल रहे हैं ऐसे में जिन लोगाें की ड्यूटी लगवाने के लिए विभागवार सूची निर्वाचन कार्यालय द्वारा सूची मांगी गई थी। उनमें से कइयों की मौत हो चुकी है। ऐसा ही एक मामला जलसंस्थान में देखा गया है। विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुलायम सिंह यादव का छह जनवरी को निधन हो गया है, विभाग को जब पता चला कि उनकी चुनाव में मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में ड्यूटी लगा दी गई है, तो उनका नाम चुनाव ड्यूटी से कटवाने के लिए निर्वाचन कार्यालय में अर्जी लगाई है। इस संबंध में आरएस सिंह बादलीवाल, अधिशासी अभियंता का कहना है कि चुनाव कार्यालय द्वारा नबंवर माह में कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी। जिसमें उनका नाम भेजा गया था, उनके मृत होने की सूचना लेट आई है। फिलहाल ड्यूटी कटवाने के लिए पत्राचार कि या गया है। इसको लेकर निर्वाचन कार्यालय अब आगे कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed