फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The election for the managing committee of Harihar Kshetra Inter College was held unopposed.

Jhansi News: हरिहर क्षेत्र इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोध हुआ

Wed, 26 Aug 2026 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The election for the managing committee of Harihar Kshetra Inter College was held unopposed.
टोड़ीफतेहपुर। श्री हरिहर क्षेत्र इंटर कॉलेज लठवारा, टोड़ी फतेहपुर में प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शासन स्तर से निर्वाचन कराने पहुंचे शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक संदीप यादव एवं चुनाव प्रभारी डॉ. राजीव कुमार शुक्ला की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन

चुनाव में विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह को प्रबंध समिति का अध्यक्ष तथा शिवकुमार सोलंकी दादू को कॉलेज का प्रबंधक निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं, प्रताप सिंह राजपूत को उपाध्यक्ष, धनसिंह कुशवाहा को उप प्रबंधक तथा कीर्तन सिंह गौतम को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के सदस्यों के रूप में हरिहर राज सिंह, कृष्ण कुमार बंदेया, सगुन सिंह, द्वारका प्रसाद गुप्ता, चंदपाल, बृजकिशोर व्यास एवं मुकुंदी लाल अहिरवार को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव संपन्न होने के बाद प्रधानाचार्य डॉ. बृजनंदन यादव सहित गोटीराम निरंजन, इमरत लाल, शोभाराम, जगदीश पाठक, राघवेंद्र मिश्रा, यश नायक, मन्नू लाल सहित समस्त कॉलेज स्टाफ ने निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed