{"_id":"64f4c50d00a5fab05804c3e5","slug":"the-dead-body-remained-lying-at-the-station-for-eight-hours-could-not-be-identified-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-165375-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आठ घंटे तक स्टेशन पर पड़ी रही लाश, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आठ घंटे तक स्टेशन पर पड़ी रही लाश, नहीं हो पाई शिनाख्त
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की लाश तकरीबन आठ घंटे तक पड़ी रही। बाद में यात्री की सूचना पर रेल अमला हरकत में आया। इसके बाद जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रविवार की सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे एक रेल यात्री ने रेल प्रशासन को सूचना दी कि प्लेटफार्म नंबर एक पर लिफ्ट के पीछे एक शव पड़ा हुआ है। इस पर डिप्टी एसएस एसके नरवरिया रेल चिकित्सक के साथ मौके पर पहुंच गए। मरने वाले की उम्र 45-50 वर्ष के दरम्यान पाई गई। रेल चिकित्सक द्वार की गई जांच में व्यक्ति की मौत लगभग आठ-नौ घंटे पहले होना पाया गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।