फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The dead body of mother's lover was thrown in the bushes.

मां के प्रेमी का गला रेत शव फेंक दिया था झाड़ियों में

Sun, 19 Jun 2022 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
The dead body of mother's lover was thrown in the bushes.
झांसी। मोंठ थाना इलाके में दो दिन पहले हुई हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बेटे ने मां के प्रेमी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा मोंठ के नेहरू नगर निवासी हरलाल ने 16 जून को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पुत्र रविकांत अहिरवार (28) की गला रेतकर हत्या करने का अज्ञात पर आरोप लगाया था। पुलिस ने वैज्ञानिक व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा कर दिया है। एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि मुहल्ले के ही मोहित अहिरवार उर्फ बुल्लू के घर रविकांत का आना जाना था। रविकांत के मोहित की मां से संबंध हो गए थे। 12 जून की रात मोहित ने रविकांत को मां के साथ घर में देख लिया। गुस्से में आकर मोहित ने रविकांत का घर में रखे चाकू से गला काट दिया था। इसके बाद शव को कंधे पर लादकर बाहर ले गया था। शव झाड़ियों में फेंक दिया था। खून के दाग साफ कर कपड़ों को चूल्हे में जला दिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed