फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The dead body of a farmer who went out for a walk was found hanging on the acacia tree

सैर को निकले किसान का बबूल के पेड़ पर लटका मिला शव

Thu, 12 May 2022 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a farmer who went out for a walk was found hanging on the acacia tree
झांसी। थाना बड़ागांव के विरगुवां में सुबह की सैर को निकले किसान का खेत में लगे बबूल के पेड़ पर शव लटका मिला। परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विरगुवां निवासी संतलाल (47) गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता था। परिवार में पत्नी समेत दो पुत्र मिथुन एवं प्रदीप हैं। प्रदीप का कहना है पिता संतलाल रोजाना की तरह बृहस्पतिवार भोर करीब चार बजे सैर को निकले थे। रोजाना दो घंटे बाद लौट आते थे लेकिन, आज काफी देर तक नहीं लौटे। उनको तलाशता हुआ वह खेत में पहुंचा। यहां संतलाल का शव बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका था। यह देखकर गांव के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। उधर, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुत्र प्रदीप का कहना है कि रिश्तेदारों के साथ उन लोगों का जमीन बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। विपक्षियों ने पिछले माह संतलाल पर लूट के आरोप में झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। प्रदीप का आरोप है उन्हीं लोगों ने पिता की हत्या कर दी। सीओ सदर राजेश राय का कहना है आत्महत्या की पुष्टि हुई है लेकिन, मामले की छानबीन कराई जा रही है। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed