फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The container became a ball of fire after colliding with the truck, the driver burnt alive, 12 cars became junk

Jhansi News: ट्रक से टकराकर आग का गोला बना कंटेनर, जिंदा जला चालक, 12 कारें हुईं कबाड़

Sun, 03 Sep 2023 11:07 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
The container became a ball of fire after colliding with the truck, the driver burnt alive, 12 cars became junk
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रविवार की दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए भीषण हादसे में ट्रक से टकराने के बाद कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर में मारुति कंपनी की 12 लग्जरी गाड़ियां लदी थीं जिन्हें शोरूम के लिए ले जाया जा रहा था। कुछ ही देर में कंटेनर में लदीं यह सभी गाड़ियां कबाड़ बन गईं। चालक भी जिंदा जल गया। किसी तरह आग बुझाकर शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान ट्रक से उरई के जेलर प्रदीप कुमार की भी कार टकरा गई थी जिससे वह मामूली घायल हो गए।

दरअसल, कारों से भरा कंटेनर कानपुर से होता हुआ झांसी की तरफ आ रहा था। मोंठ क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर जौरा बुजुर्ग गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के लिए कंटेनर चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाए कंटेनर बेकाबू हो गया। बेकाबू कंटेनर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे मिर्च भरे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर में आग लग गई। कुछ ही देर में कंटेनर आग का गोला बन गया। आग की चपेट में कंटेनर में लदीं सभी 12 गाड़ियां भी आ गईं। उनसे लपटें उठने लगीं। कंटेनर का दरवाजा न खुल पाने से चालक फंस गया और उसकी जलकर मौत हो गई। चालक की पहचान जौनपुर के थाना सुजानगंज के मिश्रानपट्टी निवासी अर्चित मिश्र (45) पुत्र लक्ष्मीकांत मिश्र के रूप में हुई। जबकि ट्रक के चालक और क्लीनर कूदकर फरार हो गए। वहीं इसी दौरान उरई कारागार के जेलर प्रदीप कुमार अपनी निजी कार से आ रहे थे। उनकी कार भी ट्रक से जा भिड़ी। जेलर प्रदीप कुमार को चोट आ गई। मोंठ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय का कहना है कंटेनर चालक अकेले ही गाड़ी मनेसर से लेकर सतना की ओर जा रहा था। दूसरे ट्रक में चालक समेत कुल दो लोग थे। उनको मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed