फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The command of Lok Sabha elections will be in the hands of young voters

Jhansi News: युवा मतदाताओं के हाथ में रहेगी लोकसभा चुनाव की कमान

Sat, 09 Mar 2024 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
The command of Lok Sabha elections will be in the hands of young voters
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में युवा मतदाताओं का दबदबा रहेगा। इसका अंदाजा युवा मतदाताओं की संख्या को देखकर लगाया जा सकता है। क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं के 21.45 लाख मतदाताओं में से 4.89 लाख 18 से 29 वर्ष तक की आयु के हैं। सर्वाधिक युवा मतदाता ललितपुर जनपद की महरौनी विधानसभा में हैं।
निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अगले एक सप्ताह के भीतर चुनाव की आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है। इस चुनाव में युवा मतदाताओं का मत निर्णायक साबित होगा। झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची में 18 से 29 वर्ष तक की आयु के मतदाताओं की लगभग 25 फीसदी हिस्सेदारी है। क्षेत्र की पांचों विधानसभा झांसी नगर, बबीना, मऊरानीपुर, ललितपुर सदर और महरौनी में 21,45,121 मतदाता हैं और इनमें से 4,89,918 वोटर युवा है। सबसे ज्यादा युवा 1,28,955 मतदाता महरौनी विधानसभा और सबसे कम झांसी नगर विधानसभा में 73,027 हैं। जबकि, ललितपुर सदर में 1,22,203, बबीना में 73,511 और मऊरानीपुर विधानसभा में 92,222 मतदाता हैं। युवा मतदाता ज्यादा से ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए आयोग की ओर से विशेष प्रयास भी किए जा रहे हैं। खासतौर पर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

000000
पहली बार बूथ पर जाएंगे 37 हजार वोटर
झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में 37,571 वोटर ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालने जाएंगे। 18 से 19 वर्ष की आयु के इन मतदाताओं के नाम पहली बार मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। पहली बार वोट डालने वालों में मऊरानीपुर में सबसे ज्यादा 9,985 हैं। इसके अलावा महरौनी में 9,887, ललितपुर सदर में 6,973, बबीना में 5,832 और झांसी नगर विधानसभा में 4,894 फर्स्ट वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
फोटो---
ज्यादा से ज्यादा युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। शिक्षण संस्थानों में युवा मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। - अरुण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed