फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The collection agent was robbed to run the expenses of brother's jail

भाई के जेल का खर्चा चलाने को कलेक्शन एजेंट से की थी लूटपाट

Sun, 14 Nov 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The collection agent was robbed to run the expenses of brother's jail
झांसी। स्वॉट एवं रक्सा पुलिस ने संयुक्त छापेमारी करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई रकम भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश दतिया में हुए लूटकांड के भी आरोपी हैं। दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात दो बदमाशों के ग्राम सिमरा के कमरारी तिराहा के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्वॉट प्रभारी सुरेंद्र सिंह एवं रक्सा इंस्पेक्टर रामप्रकाश पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों बदमाशों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। इन दोनों बदमाशों ने ही 26 अक्तूबर को रक्सा के सिमरा गांव के पास एक स्वयं सहायता समूह के कलेक्शन एजेंट से लूटपाट की वारदात की थी। कलेक्शन एजेंट से तमंचा लगाकर एक लाख चालीस हजार लूट लिए थे। वारदात के बाद से दोनों बदमाश फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

बदमाशों में विकास यादव (22) निवासी गेवरा एवं नवाब सिंह (28) शामिल हैं। विकास के पास से दस हजार रुपये नकद जबकि नवाब सिंह के पास से छह हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में विकास ने पुलिस को बताया कि उसका भाई आनंद यादव झांसी जेल में हत्या के मामले में पिछले एक साल से बंद है। उसकी मिलाई के दौरान पैसों का खर्च पूरा नहीं हो पा रहा था। इन पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए इन लोगों ने लूट की योजना बनाई। पुलिस का कहना है दोनों बदमाश पिछले महीने दतिया में हुई लूटकांड के भी आरोपी हैं। इस मामले की पड़ताल की जा रही है। झांसी में विकास यादव के खिलाफ रक्सा थाने में नौ अलग-अलग मामले दर्ज हैं जबकि नवाब के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed