फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The children ran barefoot hungry and thirsty the officer said all of them are very good at playing

Jhansi News: नंगे पैर भूखे प्यासे दौड़े बच्चे... अफसर बोले- खेलने में यह सभी हैं बड़े अच्छे

Fri, 02 Dec 2022 07:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
The children ran barefoot hungry and thirsty the officer said  all of them are very good at playing
झांसी। छोटे छोटे बच्चे। सुबह को घर से बगैर कुछ खाए ही निकल आए थे। उम्मीद थी कि ग्राउंड पर खेलकूद प्रतियोगिता से पहले नाश्ता तो मिलेगा ही। बच्चे अभी इसका इंतजार ही कर रहे थे कि प्रतियोगिता को शुरू करने का एलान हो गया। कहीं दौड़ शुरू हो गई तो कहीं लंबी कूद। कबड्डी के लिए भी भूखे प्यासे बच्चों को उतार दिया गया। अधिकांश बच्चे नंगे पांव थे। जिसके भी पैर में ग्राउंड पर पड़ी कंकड़ चुभती वही लड़खड़ाने लगता था। लेकिन यहां मौजूद अधिकारी खूब तालियां बजा रहे थे। चाय की चुस्कियां ले रहे थे।
विज्ञापन

दरअसल, बृहस्पतिवार को भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में जिले भर के ब्लॉक से करीब 300 से अधिक बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। अफसर आए और प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करने के बाद बच्चों को खेलों के बारे में तमाम सीख देकर चलते बने। इस दौरान जब दौड़ प्रतियोगिता शुरू हुई, तो बच्चे नंगे पैर दौड़कर सरकार के दावों को कठघरे में खड़ा करते नजर आए। इसके साथ ही मैदान पर पीने के पानी का भी कोई इंतजाम नहीं था। अब बच्चे बेहाल दिखे तो दोपहर एक बजे जल संस्थान से टैंकर मंगाया गया।
विज्ञापन

अधिकारी खाते रहे नमकीन बिस्कुट, भूखे बच्चे ताकते रहे मुंह
प्रतियोगिता में अफसरों के लिए तो चाय, नमकीन और बिस्कुट का इंतजाम किया गया था, लेकिन बच्चे पूरे दिन नाश्ते को तरसते रहे। जब खंड शिक्षा अधिकारियों से नाश्ते के लिए शिक्षकों ने पूछा तो उनको कह दिया गया कि बच्चों के भोजन का इंतजाम वह स्वयं करें। लेकिन किसी किसी ने नहीं। अब जरा सोचिए कि दोपहर तक भूख प्यास से बच्चों का क्या हाल हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम रविंद्र कुमार और बीएसए नीलम यादव ने किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा। प्र्रतिभागियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। समापन सत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक अनीस मोहम्मद, स्काउट मास्टर सुनील द्विवेदी, बीईओ ब्रह्मनारायण श्रीवास्तव, जगत सिंह राजपूत, सुधीर गुप्ता, मनोज लाक्षाकार, हेतराम, योगेंद्र नाथ, एसपी यादव, उपेंद्र प्रताप सिंह, प्रसून जैन, दीपक श्रीवास्तव, संजीव बुधौलिया, धर्मेंद्र चौधरी, रसकेंद्र गौतम उपस्थित रहे।
ये रहे विजेता
स्काउट गाइड प्रतियोगिता में चिरगांव ब्लॉक प्रथम रहा। वहीं कबड्डी जूनियर वर्ग बालक में बामौर, प्राथमिक वर्ग बालक में बड़ागांव और बालिका वर्ग में बबीना प्रथम रहा। प्राथमिक बालिका वर्ग में 50 , 100 और 200 मीटर दौड़ में नैंसी, जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रामनरेश और बालिका वर्ग में रूपा, 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में चंचल, 600 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में रूपा, लंबी कूद बालिका वर्ग में दीपा, जूनियर वर्ग में चंचल और बालक वर्ग में विपिन, डिस्कस थ्रो में जुनै, गोला फेंक जूनियर बालिक ा वर्ग में लक्ष्मी, ऊंची कूद जूनियर वर्ग बालक में गुलशन, बालिका में हर्षिता, बैडमिंटन में बालिका वर्ग में शिवानी और बालक वर्ग में साहिर खान प्रथम रहे।

बच्चों के पीने के पानी के लिए पानी का टैंकर मंगवा दिया गया था। खाने के लिए शिक्षकों को कहा गया था कि वे विद्यार्थियों के भोजन की व्यवस्था मिड डे मील से कर लें। - नीलम यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed