फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The cashier financed the bike by fraud.

Jhansi News: कैशियर ने फर्जीवाड़ा कर फाइनेंस कराई बाइक

Tue, 09 Dec 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The cashier financed the bike by fraud.

विज्ञापन
झांसी। शिवाजी नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासी कृष्णा राय ने बैंक कैशियर पर फर्जीवाड़ा कर मोटर साइकिल फाइनेंस कराने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायती पत्र दिया है।




कृष्णा राय ने पुलिस को बताया कि मेडिकल कॉलेज, गेट नंबर एक के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया में काम करने वाले कैशियर से उसकी दोस्ती हो गई। कैशियर ने दुकान के नाम पर ऋण दिलाने के बहाने उससे कई कागजात ले लिए। कुछ माह बाद उसके ऋण आवेदन फॉर्म के अस्वीकृत हो जाने की बात बताई। इसी दौरान गुपचुप तरीके से कैशियर ने उसके पहचान पत्र के सहारे 1.35 लाख रुपये से मोटर साइकिल फाइनेंस करा ली। कैशियर ने करीब 10 किस्तें भरीं लेकिन बाद में देना बंद कर दिया। किस्त जमा न होने से बैंक की ओर से नोटिस भेजी जाने लगी, तब उसे फर्जीवाड़े का पता चला। आरटीओ ऑफिस जाकर पता करने पर मालूम चला कि आरोपी ने फर्जी हस्ताक्षर करके मोटर साइकिल फाइनेंस कराई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed