{"_id":"686979f576bd2cd7e70a96e6","slug":"the-case-of-theft-of-lakhs-turned-out-to-be-fake-jhansi-news-c-166-1-mot1006-100742-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फर्जी निकला लाखों की चोरी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फर्जी निकला लाखों की चोरी का मामला
विज्ञापन
- गांव में पंचायत के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। ग्राम पचौरा निवासी दो भाइयों ने उनके घर से दिन दहाड़े लाखों की चोरी होने की शिकायत पुलिस से की थी। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह भी जाहिर किया था। लेकिन, पुलिस की जांच में मामला फर्जी पाया गया। सामने आए कि विपक्षियों को फंसाने के लिए चोरी की कहानी रची थी। हालांकि, गांव में हुई पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
रानीपुर पुलिस चौकी में बृहस्पतिवार को ग्राम पचौरा निवासी राजू व गोविंद सिंह ने उनके घर से दिन में लाखों की चोरी होने की शिकायत की थी। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर चोरी का संदेह जाहिर किया था। शनिवार को चौकी प्रभारी निखिल कुमार सिंह घटना की जांच के लिए गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गांव के कई लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया, वे दस साल और पंद्रह साल के बालक निकले। इस दरम्यान गांव में पंचायत हुई, जिसमें सामने आया कि आपसी मनमुटाव के चलते चोरी की कहानी गढ़ी गई थी। इस पर पंचायत ने हिदायत दी। ग्रामवासियों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने चौकी पहुंच कर पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही।
रानीपुर चौकी प्रभारी निखिल कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत फर्जी पाई गई। आपसी मनमुटाव के चलते चोरी की साजिश रची गई थी।