फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The carpenter had hanged himself after breaking the lock of the house

Jhansi News: घर का ताला तोड़ने के बाद कारपेंटर ने लगाया था फंदा

Tue, 15 Apr 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The carpenter had hanged himself after breaking the lock of the house

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। प्रेमनगर के गढि़या गांव में कारपेंटर ने घर का ताला तोड़कर कमरे में जाकर फंदे से लटककर जान दी थी। छानबीन में मालूम चला कि परिवार में तनाव रहता था। इस वजह से उसने शराब पीने के बाद कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


प्रेमनगर के गढ़िया गांव निवासी खेमचंद (36) पुत्र अर्जुन कारपेंटर था। परिजन ने पुलिस को बताया कि खेमचंद रविवार को काम पर नहीं गया। दिन भर बाहर जाकर शराब पी। शाम को उसके घर लौटने पर पत्नी और परिजन घर पर नहीं थे। घर में ताला लगा हुआ था। शराब के नशे में खेमचंद ने ताला तोड़कर अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन पहुंचे तब खेमचंद फंदे पर लटका था। परिजन ने बताया कि उसके शराब पीने की वजह से परिवार में तनाव रहता था। परिवार में पत्नी समेत दो बेटे हैं। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में खेमचंद ही अकेला कमाने वाला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed