फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The bullies beat up the family members for protesting against throwing gulal on the girl

Jhansi News: युवती पर गुलाल फेंकने का विरोध करने पर दबंगों ने परिजनों को पीटा

Fri, 10 Mar 2023 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The bullies beat up the family members for protesting against throwing gulal on the girl
झांसी। सदर बाजार थाना इलाके के भगवंतपुरा में क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक युवती पर गुलाल फेंक दिया। इसका विरोध करने पर युवकों ने युवती के परिजनों पर हमला बोल दिया। घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। दो अलग-अलग जातियों के लोगों के बीच हुए इस विवाद से क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर भगवंतपुरा निवासी प्रभुदयाल अहिरवार अपने भाई रवि के साथ घर पर थे। इसी दरम्यान क्षेत्र के ही मोहित यादव, प्रदीप यादव, सतीश यादव व रचित परिहार अपने चार-पांच साथियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद विपक्षियों ने प्रभुदयाल की भतीजी नेहा पर गुलाल फेंक दिया। विरोध करने पर वह घर के भीतर घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। इसी दरम्यान उनके अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। ईंट-पत्थर और बंदूक की बटों से भी हमला किया गया। घटना में युवती की चाची सुनीता के सिर में गंभीर चोट आ गई, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। जबकि, पिता रवि अहिरवार और चाचा प्रभुदयाल भी घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में सदर बाजार थाने में प्रभुदयाल अहिरवार की शिकायत पर आरोपी मोहित यादव, रचित परिहार, प्रदीप यादव व सतीश यादव के खिलाफ एससी /एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक अभीराम सिंह ने बताया कि आरोपी की गिफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि घटना के बाद से भगवंपुरा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इसे लेकर पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed