फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The British used to tremble in the name of Chandrashekhar Azad

चंद्रशेखर आजाद के नाम से थर-थर कांपते थे अंग्रेज

Sat, 24 Jul 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The British used to tremble in the name of Chandrashekhar Azad
शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने किया मार्ल्यापण। - फोटो : REPORTERS
झांसी। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर लोकमान्य तिलक की शुक्रवार को जयंती मनाई गई। आयकर तिराहा एवं मानिक चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर लोगों ने पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेज चंद्रशेखर आजाद के नाम से थर-थर कांपते थे। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

शहीद समिति के तत्वधान में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मोहन नेपाली, राम प्रकाश अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, सुदर्शन शिवहरे, राहुल रिछारिया, राजेंद्र शर्मा, गौरव सक्सेना, भरत राय आदि ने आजाद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किए। पूर्व मंत्री ने कहा कि आजाद जी महान देश प्रेमी थे। आज की युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले। उधर, समाजवादी पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष महेश कश्यप, प्रदीप कुशवाहा, सतेंद्र पुरी, इमरान खान, विश्व प्रताप सिंह ने पुष्प अर्पण कर कहा कि चंद्रशेखर आजाद को झांसी से बेहद लगाव था। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, अखिलेश पांडे, चंद्रप्रकाश, रोहित रावत, अंकुर अग्रवाल ने मानिक चौक स्थित आजाद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किए। वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी कुंवर लाखन सिंह, गोविंद प्रताप सिंह व जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के जिला अध्यक्ष मधु पाल सिंह प्रदीप रायकवार, जयपाल सिंह बुंदेला, क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय, समाजवादी पार्टी महानगर के अध्यक्ष तनवीर आलम, बृजेंद्र यादव, बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति के अध्यक्ष तरुण अरोरा, नीरज पाल आदि ने आजाद जी के शौर्य को नमन किया। एबीवीपी की बीयू इकाई ने भी चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इकाई अध्यक्ष समरेंद्र प्रताप सिंह, प्रतीक द्विवेदी, हिमांशु राय, अंकित श्रीवास्तव, अनुराग, विशाल, सुजीत, कृष्णा, मंजीत, अजेंद्र, शिवांशु, आर्यन, योगेश, प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

चित्र प्रदर्शनी में दिखे आजाद
आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत राजकीय संग्रहालय में चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बचपन से लेकर बलिदान तक के 40 चित्रों को दिखाया गया। यह प्रदर्शनी शनिवार को भी लगेगी। इस अवसर पर संग्रहालय के प्रभारी उपनिदेशक डॉ. एसके दुबे, उमा पाराशर, मोहन नेपाली, प्रदीप तिवारी, दिनेश भार्गव, मानवेंद्र सिंह जूदेव, गौरव सक्सेना, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed