फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The bridegroom, who returned after doing a pre-wedding shoot, refused to marry

प्री-वेडिंग शूट कराकर लौटे वर ने किया शादी से इंकार

Fri, 10 Jun 2022 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The bridegroom, who returned after doing a pre-wedding shoot, refused to marry
झांसी। प्री-वेडिंग शूट कराने के बाद वर ने अचानक शादी से इंकार कर दिया। उसके इंकार करने के बाद से वर एवं वधू पक्ष के बीच विवाद छिड़ा हुआ है। वधू पक्ष शिकायत लेकर महिला थाने पहुंच गया। उसने वर पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस की मौजूदगी में देर-रात तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही।
विज्ञापन

नंदनपुरा निवासी व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी लड़की का विवाह शिवाजी नगर निवासी युवक से पिछले वर्ष तय किया था। जनवरी माह में दोनों की सगाई हुई। इसके बाद दोनों पिछले माह प्री-वेडिंग शूट कराने के लिए दूसरे शहर गए थे। यहां एक सप्ताह रहने के बाद दोनों वापस लौटे लेकिन, लौटने के बाद वर ने विवाह करने से साफ इंकार कर दिया। उसने इंकार करने की कोई वजह भी नहीं बताई। यह बात जैसे ही वधू पक्ष के लोगों को मालूम चली, उनके होश उड़ गए। उन लोगोें ने वर को समझाने की कोशिश की लेकिन, वह शादी को राजी नहीं हुआ। बीच-बचाव से रिश्तेदारों एवं नातेदारों ने हाथ खड़े कर दिए। व्यवसायी के मुताबिक शादी से पहले वह करीब दस लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। वर के राजी न होने से परेशान लड़की पक्ष बृहस्पतिवार को महिला थाने जा पहुंचा। उसने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद लड़के पक्ष को बुलाया गया है। बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed