फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The bride did not agree to go with her husband after the round, the condition of not having a physical relationship for life

Jhansi News: फेरे के बाद पति संग जाने को राजी नहीं हुई दुल्हन, आजीवन शारीरिक संबंध न बनाने की रखी शर्त

Sat, 10 Jun 2023 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The bride did not agree to go with her husband after the round, the condition of not having a physical relationship for life
तीन अजीबोगरीब शर्त रखने से वर एवं वधू पक्ष के बीच हुआ जमकर विवाद
विज्ञापन




पुलिस तक पहुंचा मामला, बयान दर्ज कराने को राजी नहीं हो रही वधू

अमर उजाला ब्यूरो



बरुआसागर। विवाह की सारी रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने वर पक्ष के सामने तीन अजीबोगरीब शर्तें रख दीं। वर पक्ष इन शर्तों को मानने के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। वर पक्ष शिकायत लेकर बरुआसागर थाने पहुंच गया। पुलिस ने लड़की पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया़, लेकिन लड़की पक्ष थाने आने को राजी नहीं हो रहा है। पुलिस का कहना है कि लड़की पक्ष का बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

बरुआसागर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का विवाह वर्ष 2020 में एक युवती से तय हुआ था। करीब तीन साल बाद सात जून को शादी हुई। हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक सारे संस्कार पूरे किए गए। वर पक्ष ने पुलिस को बताया गया कि फेरे होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह जब विदाई का समय आया तब दुल्हन ने तीन अजीबोगरीब शर्ते रख दीं। पहली शर्त यह थी कि दूल्हा और दुल्हन जीवन में कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे। दूसरी शर्त यह थी कि दुल्हन अपनी छोटी बहन को हमेशा अपने साथ ससुराल में लेकर रहेगी। तीसरी शर्त भी चौंकाने वाली थी। दुल्हन ने कहा उसका मुंह बोला पिता कभी भी उसके ससुराल आएगा। उसके साथ रहेगा और कोई उससे सवाल नहीं पूछेगा।
विज्ञापन




इन शर्तों को सुनकर दूल्हे के होश फाख्ता हो गए। उसके परिजन भी सकते में आ गए। उन लोगों ने यह शर्त मानने से इन्कार कर दिया। शर्त न मानने से दुल्हन नाराज हो गई। उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। दूल्हे ने काफी देर तक मनाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। इसके बाद अपने मुंह बोले पिता संग वह लौट गई। इधर, विदाई नहीं होने से दुखी दुल्हा अपने परिजनों संग थाने पहुंच गया। दूल्हा ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि शादी में उसके दस लाख रुपये खर्च हो गया। दुल्हन को करीब तीन लाख के सोने-चांदी के गहने भी चढ़ाए थे। यह जेवरात उसे नहीं मिले। उधर, बरुआसागर थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया का कहना है कि शर्त मानने से इन्कार करने पर दुल्हन अपने परिजनों के साथ चली गई है। दुल्हन एवं उसके पिता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह अभी तक नहीं आई है। दुल्हन ने खुद के दिल्ली मेें होने की बात बताई है। उसके यहां आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed