फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The body was thrown on the track after murder in a dispute over money transaction, allege family

Jhansi News: पैसों के लेनदेन के विवाद में हत्या करके ट्रैक पर फेंका शव, परिजनों का आरोप

Mon, 09 Jun 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The body was thrown on the track after murder in a dispute over money transaction, allege family

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शुक्रवार सुबह आईटीआई के पास रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पैसों के विवाद के चलते मारपीट करके हत्या के बाद शव ट्रैक पर फेंका गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



थाना सीपरी बाजार अंतर्गत आने वाले आईटीआई रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक से मनोज अहिरवार (30) का शव मिला था। उसके पिता श्याम के मुताबिक, मनोज ने पिछले साल 7 अप्रैल को एक व्यक्ति को 30 हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि पैसों को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। आरोपियों ने मनोज से मारपीट कर उस पर छेड़खानी का आरोप लगा दिया। पुलिस की जांच में मामला झूठा निकला, लेकिन पुलिस ने 16 मई को मनोज का शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपी जान से मार डालने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन


चार जून को मनोज ब्रह्मनगर स्थित घर आ गया। रात में वह लापता हो गया। पिता श्याम का आरोप है कि रात में पैसों के लिए आरोपियों ने उसे बुलाया था। वहां मारपीट करके हत्या कर दी गई और शव फेंक दिया। उधर, उसकी मौत से परिवार में मातम छाया है। पत्नी समेत दो मासूम बेटे मनीष और दिव्यांश का रो-रोकर बुरा हाल है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला सुसाइड का है। इसकी वजह साफ नहीं है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed