फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The body of the woman who returned to her in-laws' house after a month was found hanging

Suicide: एक माह बाद ससुराल लौटी महिला का शव फंदे पर लटका मिला, नोट में लिखा-मेरे संग ससुराल वालों ने गलत किया

Mon, 05 Sep 2022 12:10 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 12:10 AM IST
सार

मायके पक्ष के लोगों ने जो सुसाइड नोट पुलिस को दिया है उसमें लिखा है कि मेरे साथ जुल्म हुए हैं। शोषण किया गया है। पति और ससुराल के दूसरे लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
The body of the woman who returned to her in-laws' house after a month was found hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में एक महीने बाद मायके से ससुराल लौटी महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को लटकाया गया है। एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस का कहना है कि मायके वालों ने सुसाइड नोट दिया है। उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा निवासी दिलीप कुमार की पत्नी नीतू रायकवार (30) गृहिणी थी। दिलीप कुमार पारीछा पावर प्लांट में एक ठेकेदार का सुपरवाइजर है। झांसी में मुंशीराम कंपाउंड निवासी मायके वालों का कहना है कि दोनों की शादी 2011 में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा था।
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराल वाले मारपीट करते थे। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं। एक दस साल का बेटा वंश है और दूसरा 8 साल का अंशुमान है। जब दोनों के बीच विवाद बढ़ गया तो नीतू अपने मायके चली गई जबकि दोनों बच्चे मायके में अपने पिता दिलीप के ही पास थे। बताया जाता है कि नीतू एक महीने बाद ससुराल वापस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने बच्चों से मिलने और उन्हें कुछ दिन के लिए अपने साथ लेने गई थी। इसी बीच पता चला कि नीतू का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। इत्तला पाकर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

एक सुसाइड नोट भी पुलिस को दिया है जो बताया जा रहा है कि नीतू मायके में लिखकर आई थी। पुलिस मामले की जांच करा रही है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


मेरे साथ ससुराल वालों ने बहुत गलत किया
मायके पक्ष के लोगों ने जो सुसाइड नोट पुलिस को दिया है उसमें लिखा है कि मेरे साथ जुल्म हुए हैं। शोषण किया गया है। पति और ससुराल के दूसरे लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed