{"_id":"67eed66dd457c4830904d734","slug":"the-body-of-a-young-man-found-bleeding-under-suspicious-circumstances-jhansi-news-c-131-1-ltp1001-132731-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: संदिग्ध परिस्थिति में लहूलुहान मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: संदिग्ध परिस्थिति में लहूलुहान मिला युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा में लहूलुहान अवस्था में मिले युवक को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुबह लोगों ने आनंद सहरिया (35) को लहूलुहान हालत में सिद्ध बाबा की पहाड़ी के पास देखा। पुलिस ने आनंद को सीएचसी तालबेहट भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन के अनुसार रात्रि में गांव के कुछ लोगों का आनंद से विवाद हुआ था, इसके कुछ देर बाद वह शौच की बात कहकर घर से निकला था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।
0000000000
युवक की मौत का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। आशंका है कि मृतक ने आत्महत्या की है या फिर गिरने से मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। - अरुण तिवारी, थानाध्यक्ष पूराकलां