फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The body of a railway employee was found in a suspicious condition

Jhansi News: संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला रेलकर्मी का शव

Tue, 24 Jun 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The body of a railway employee was found in a suspicious condition

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव रविवार को संदिग्धावस्था में बल्लमपुर राजगढ़ में पड़ा मिला। मरने से पहले उसने पत्नी को वीडियो कॉल करके सल्फास खाने की बात कही मगर स्थान नहीं बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

रेलवे कर्मी अजय परिहार (30) लक्ष्मी नगर रेलवे कॉलोनी में पत्नी नेहा के साथ रहते थे। उनकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उनके चार साल का बेटा भी है। परिजनों ने बताया कि तीन-चार दिन से वह तनाव में चल रहे थे। पत्नी ने कई बार इसकी वजह पूछी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। रविवार सुबह वह घर से निकल गए मगर काफी देर तक घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन




प्रेमनगर थाना निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि अजय ने अपनी पत्नी नेहा को वीडियो कॉल करके बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। जब पत्नी ने उससे स्थान के बारे में पूछा तो उसने कुछ भी नहीं बताया। इस पर घबराई पत्नी ने तुरंत परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को बल्लमपुर में वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके पास से सल्फास की गालियां मिलीं, जिन्हें फॉरेंसिक टीम ने जांचकर कब्जे में ले लिया। रविवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ मगर उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। बिसरा फॉरेसिंक जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं ‘वो’ तो नहीं थी तनाव की वजह

झांसी। प्रेमनगर थाना निरीक्षक ने अजय की मौत की जांच कई दृष्टिकोण से शुरू कर दी है। इसमें पति-पत्नी के बीच में ‘वो’ का एंगल भी अहम है। पुलिस का कहना है कि इस आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। कुछ सुराग तो लगे हैं मगर सबूत के अभाव में कुछ भी कहना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed