फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The body of a missing youth was found hanging from a tree after 20 hours.

Jhansi News: लापता युवक का शव 20 घंटे बाद पेड़ से लटका मिला

Tue, 30 Sep 2025 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing youth was found hanging from a tree after 20 hours.
ललितपुर। घर से लापता कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा निवासी ज्ञान सिंह (26) का शव 20 घंटे बाद एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने कहा कि मृतक शराब पीने का आदी था और खरीफ की फसल खराब होने से परेशान था।
विज्ञापन

मृतक के पिता घनश्याम उर्फ घंसू ने बताया कि उसका पुत्र ज्ञान सिंह रविवार दोपहर तीन बजे घर से निकल गया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह कल्यानपुरा के मजरा श्यामपुरा में महुआ के पेड़ पर फंदे से ज्ञान सिंह का शव लटका मिला। घनश्याम ने बताया कि उसके नाम चार एकड़ जमीन है। इस पर ज्ञान सिंह खेती किसानी करता था। लेकिन, खरीफ की फसल खराब होने से वह परेशान चल रहा था और इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। मृतक दो भाई-दो बहनों में छोटा था और उसके एक पुत्री है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed