फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The body of a medical college employee was found in the Betwa river

Jhansi News: बेतवा नदी में मिली मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी की लाश

Fri, 25 Oct 2024 03:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
The body of a medical college employee was found in the Betwa river
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में नोटघाट पुल के पास बेतवा नदी में मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी की लाश मिली। वह पत्नी से झगड़ा होने के बाद गुस्से में दो दिन पहले घर से निकला था। उसका स्कूटर पुल के पास बरामद हुआ था। तब से गोताखोरों की मदद से उसकी नदी में तलाश जारी थी।
कोछाभांवर निवासी राजकुमार (41) मेडिकल कॉलेज में वार्डबॉय के पद पर कार्यरत था। पिता के निधन के बाद तकरीबन 18 साल पहले उसे मेडिकल में नौकरी मिली थी। मृतक के मौसेरे भाई रामदयाल ने बताया कि 22 अक्टूबर रात तकरीबन नौ बजे राजकुमार नशे में था। इसी बीच उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। तब वह गुस्से में स्कूटी लेकर घर से निकला था। रात को वह घर नहीं आया। अगले दिन सुबह उसका स्कूटर लगभग 15 किलोमीटर दूर नए नोटघाट पुल के पास मिला था।
विज्ञापन

इसके बाद से नदी में उसकी तलाश की जा रही थी मगर राजकुमार का कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह से फिर से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तब पुल के पास राजकुमार की लाश पानी में उतराती हुई नजर आई। पुलिस ने गोताखाेरों की मदद से लाश को बाहर निकलवाया। तब मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई। राजकुमार की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। उसकी दस साल की बेटी और सात साल का बेटा है। बरुआसागर थाना प्रभारी सरिता ने बताया कि राजकुमार का शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा हुआ था। वह गुस्से में घर से निकल आया था। बृहस्पतिवार को उसकी लाश बरामद हुई। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed