फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The biggest Mahamantra is the name of Ram

Jhansi News: सबसे बड़ा महामंत्र है राम का नाम

Fri, 09 Feb 2024 12:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 09 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
The biggest Mahamantra is the name of Ram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। आचार्य रामेश्वर दास शास्त्री गुरु जी ने कहा कि राम का नाम ही सबसे बड़ा महामंत्र है। जो भक्त श्रद्धा भाव से राम नाम का स्मरण करता है। भगवान श्री सीताराम उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
प्रेमनगर नगरा में रेलवे कारखाना के समीप स्थित श्री हनुमान मंदिर में भागवत सत्संग मंडल प्रेमनगर एवं गो सेवा समिति नगरा के संयुक्त तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ, भजन व महाआरती हुई। सत्संग में आचार्य रामेश्वर दास शास्त्री ने कहा कि सभी भक्तों को पूजा पाठ के साथ-साथ राम नाम का भी स्मरण करना चाहिए। कार्यक्रम में आचार्य रामेश्वर दास शास्त्री गुरु जी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव, रविकांत मिश्र, मुख्य संयोजक सियाराम शरण चतुर्वेदी, नरेश मिश्रा, अजय भार्गव, राम आसरे गुप्ता, मधुसुदन सिन्हा, आदेश चतुर्वेदी, इंद्रपाल सिंह खनूजा, रानू महाराज, संदीप साहू, उपेंद्र बबेले मौजूद रहे।
विज्ञापन



-------------
पदाधिकारी मनोनीत
झांसी। सर्व ब्राह्मण महासभा समिति सीपरी बाजार की बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से पीएन गोस्वामी अध्यक्ष, शैलेंद्र दुबे कार्यकारी अध्यक्ष, सुमित गौतम उपाध्यक्ष, जीएस लिटौरिया महामंत्री, हरीश शुक्ला संगठन मंत्री, घनश्याम तिवारी कोषाध्यक्ष, अनिल तिवारी लेखा परीक्षक बने। सभा में सुरेश तिवारी, जेजे रावत, कमल अगरिया, पीएन दुबे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed