फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The basketball court in the stadium will be rejuvenated with a cost of Rs 4.97 crore.

Jhansi News: स्टेडियम में बास्केटबाल कोर्ट का 4.97 करोड़ से होगा कायाकल्प

Wed, 12 Feb 2025 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The basketball court in the stadium will be rejuvenated with a cost of Rs 4.97 crore.

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बुंदेलखंड के बास्केटबाल खिलाड़ियों के लिए खेल निदेशालय ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बास्केटबाल कोर्ट के नवीकरण के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है। इससे बास्केटबल खिलाड़ी सिंथेटिक कोर्ट व फ्लड लाइटों की दूधिया रोशनी में खेल सकेंगे।



मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पिछले कई सालों से बास्केटबाल कोर्ट बदहाल हालत में पड़ा है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी परेशानी होती है। बास्केटबाल कोर्ट में 4.97 करोड़ रुपये की धनराशि से जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसकी 2,48,66,000 की धनराशि की पहली किश्त निर्गत कर दी गई है। इससे सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट, एलईडी फ्लड लाइट, दर्शक दीर्घा, प्रशासनिक भवन, चेंजिंग रूम, स्टोर रूम एवं डॉरमेट्री भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरु हो जाएगा। इससे यहां के खिलाड़ी बास्केटबाल का अभ्यास कर सकेंगे और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर बेहता प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed