{"_id":"6acd321cc27882301603ba91","slug":"the-audience-was-thrilled-by-the-episode-of-meghnads-conquest-of-the-quarters-jhansi-news-c-131-1-ltp1030-164947-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेघनाद दिग्विजय प्रसंग देख दर्शक रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेघनाद दिग्विजय प्रसंग देख दर्शक रोमांचित
विज्ञापन
रामलीला में अभिनय करते कलाकार
ललितपुर। श्री लक्ष्मीनृसिंह रामलीला के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में रावण तपस्या, मेघनाद दिग्विजय और पृथ्वी पुकार लीला का मंचन किया गया। श्रीधाम वृंदावन से आए किशोरी रासलीला एवं रामलीला संस्थान के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।
कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को भक्तिरस से सराबोर किया। लीला मंचन में रावण, कुंभकर्ण और विभीषण द्वारा भगवान ब्रह्मा की कठोर तपस्या दिखाई गई। ब्रह्मा जी ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान प्रदान किए। इस प्रसंग के माध्यम से राक्षसों की बढ़ती शक्ति का प्रभावशाली चित्रण हुआ। मेघनाद की दिग्विजय के प्रसंग ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। पृथ्वी माता राक्षसों के अत्याचारों के बढ़ते बोझ से व्याकुल हो उठीं। देवताओं ने भगवान नारायण से पृथ्वी को अधर्म से मुक्त कराने की प्रार्थना की। भगवान नारायण ने राजा दशरथ के यहां श्रीराम के रूप में अवतार लेने का आश्वासन दिया।
000000000
कार्यक्रम में उपस्थिति
इस अवसर पर महंत गंगादास महाराज,तुवन मंदिर के महंत रामलखन दास महाराज,प्रदीप चौबे, भगवत अग्रवाल,रामलीला समिति के अध्यक्ष राजीव बबेले, सुभाष जायसवाल, मुन्नालाल जैन, बीके सरदार,डॉ. राजकुमार जैन और अजय तिवारी नीलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
00000
कलाकारों की भूमिकाएं
रामलीला में रावण गोविंद मिश्रा,कुंभकर्ण हरिओम, विभीषण शिवराम और ब्रह्मा मुकेश बने। व्यास जी की भूमिका राधेश्याम, मेघनाद त्रिलोकी पांडेय और पृथ्वी माता भूरा ब्रजवासी बने। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से इन धार्मिक प्रसंगों को जीवंत बना दिया।