{"_id":"615375028ebc3e09151df2bc","slug":"the-amount-deposited-in-sahara-india-should-be-paid-jhansi-news-jhs205437596","type":"story","status":"publish","title_hn":"- सहारा इंडिया कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- सहारा इंडिया कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार को सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये कंपनी में जमा रकम का भुगतान कराने की मांग की।
ज्ञापन के जरिये सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले दो सालों से वे भुगतान कराने के लिए पत्र देते आ रहे हैं, लेकिन अब तक ये हो नहीं पाया है। जमाकर्ताओं का धैर्य भी अब जवाब देने लगा है। कार्यकर्ता भी दबाव में हैं। इसी दबाव के चलते पिछले दिनों एक कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया परिवार के मुखिया विभिन्न माध्यमों से भुगतान का समय तय कर देते हैं और बाद में पलट जाते हैं। उन्होंने कहा कि भुगतान के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाए। झांसी में भी सहारा इंडिया की जमीन है, उस पर स्टे लिया जाए, ताकि वो बिक न पाए। उन्होंने कहा कि कंपनी के द्वारा भुगतान का दिया गया समय सितंबर में पूरा होने वाला है। अगर इस अवधि में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर पवन अग्रवाल, राजेश मलिक, आरएन सोनी समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। े