फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The air was mild, but there was no rain, the maximum temperature was 40.7 degrees Celsius

Jhansi News: हवा में रही नरमी, पर नहीं हुई बारिश, अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस

Sat, 24 May 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The air was mild, but there was no rain, the maximum temperature was 40.7 degrees Celsius

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। हवा में नरमी की वजह से शनिवार को तापमान में नाममात्र का इजाफा हुआ। हालांकि, बारिश की उम्मीद थी, मगर कहीं भी पानी नहीं गिरा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश के आसार जताए हैं।

शुक्रवार सुबह से ही हल्की ठंडी हवा चल रही थी। ऐसे में धूप खिली होने के बावजूद उसकी तपिश का बहुत अधिक अहसास नहीं हो रहा था। दोपहर 12 बजे के आसपास हवा थम गई। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन




मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वा हवा के समागम की वजह से आगे के दिनों में मौसम बदल सकता है। आगामी कुछ दिनों में बीच-बीच में बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गिरते समय सावधानी बरतें

झांसी। डीएम मृदुल चौधरी ने जनपदवासियों से अपील की है कि मानसून का समय आ रहा है। ऐसे में जब आप घरों में हो तो बिजली या वज्रपात होने के समय निर्देशों का पालन करें। जैसे कि बिजली उपकरणों, स्विचों, तारों और टेलीफोन का प्रयोग न करें। खिड़की के कांच, टिन की छत, गीले सामानों और लोहे के हैंडलों से दूर रहें। दीवारों के सहारे टेक लगाकर खड़े न हों। वहीं, जब आप घर से दूर हो तो आप के सिर के बाल खड़े हो रहे हों, त्वचा में झुनझुनी हो तो फौरन सिर झुका कर कान बंद कर लें, क्योंकि आपके आसपास बिजली गिरने वाली होगी। सफर के दौरान अपने वाहन में शीशे चढ़ा कर बैठे रहें। मजबूत छत वाले वाहन में रहें, खुली छत वाले वाहनों की सवारी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed