फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The accused was caught with stolen goods

Jhansi News: चोरी के माल के साथ आरोपी को दबोचा

Sat, 13 Sep 2025 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The accused was caught with stolen goods
चोरी के सामान के साथ आरोपी नीरजसिंह पुलिस हिरासत में - फोटो : Samvad
एक के बाद एक चोरी की दो वारदातों को दिया था अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ककरबई। ककरबई थाना पुलिस की टीम ने चोरी के माल के साथ एक आरोपी को दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त पर एक के बाद एक चोरी की दो वारदातों को अंजाम देने का आरोप है।

मई माह में पंचायत भवन सैगुवां का ताला तोड़कर अंदर रखा इन्वर्टर, यूपीएस, कैमरा सहित अन्य सामान चुरा लिया गया था। प्रधान छक्कीलाल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं, ग्राम धनौरा निवासी बब्बू सिंह के घर के अंदर रखे दो मोबाइल व एक चार्जर आठ सितंबर को चोरी हो गया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोप नीरज सिंह निवासी गोकुल थाना एरच को चोरी के दो मोबाइल फोन व चार्जर के साथ पकड़ा। आरोपी की निशानदेही पर इन्वर्टर व यूपीएस भी बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार व अंकित पवार, कांस्टेबल आकाश सिंह, संजय यादव, सौरभ यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed