{"_id":"680161b86b65a89b7309b195","slug":"the-accused-of-assaulting-the-tsi-were-sent-to-jail-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-535883-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: टीएसआई से मारपीट करने के आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: टीएसआई से मारपीट करने के आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में टीएसआई से मारपीट करने के मामले में दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। ग्वालियर रोड पर बुधवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे जाम लग गया था। वहां तैनात टीएसआई मनोज पाठक और सिपाही देवकीनंदन जाम खुलवाने में लगे हुए थे।
इसी दौरान, एक ट्रक आया और निकलने की कोशिश करने लगा। रुकने के लिए कहने पर राजस्थान के भरतपुर निवासी ट्रक चालक हुकुम सिंह अभद्रता करने लगा। इसी बीच परिचालक भी ट्रक से नीचे उतर आया और दोनों ने मिलकर टीएसआई पर हमला कर दिया। बचाव करने आए सिपाही पर भी उन्होंने हमला किया। अन्य वाहन चालक भी इकट्ठा होकर मारपीट करने लगे। उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई। सूचना पर सीपरी बाजार थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए थे। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। ब्यूरो