{"_id":"60c901648ebc3e2ee55f1cd6","slug":"tey-hui-bethak-ki-tarik-17-june-ko-449-caror-ke-bajat-pr-lagegi-muhar-jhansi-news-jhs197191657","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय हुई बैठक की तारीख, 17 जून को 449 करोड़ के बजट पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय हुई बैठक की तारीख, 17 जून को 449 करोड़ के बजट पर लगेगी मुहर
विज्ञापन

सब हैड:- कोरोना के चलते नहीं हो पा रही थी बैठक, पार्षद अफसरों से करेंगे सवाल जवाब
- कार्यकारिणी सदस्य लगातार कर रहे थे बैठक कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम में बजट को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही खींचतान के बाद आखिकार बैठक की तारीख 17 जून तय हो गई है। बैठक में 449 करोड़ रुपये के बजट को लेकर चर्चा की जाएगी। वहीं कार्यकारिणी सदस्य डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, स्मार्ट सिटी, सफाई और निर्माण कार्यों को लेकर अफसरों से सवाल जवाब करेंगे।
नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 449 करोड़ रुपये का मूल बजट तैयार किया गया है। इस बजट को कार्यकारिणी में स्वीकृत किया जाना है। इसके बाद सदन में इस पर मुहर लगेगी। यूं तो बजट की बैठक अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते बैठक नहीं हो सकी। इस बीच महापौर ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को पत्र लिखकर परिचालन के माध्यम से बजट स्वीकृत करने के लिए कहा था, लेकिन विपक्ष के कार्यकारिणी सदस्य इसके लिए तैयार नहीं थे। बैठक न हो पाने से तमाम विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। इसे लेकर नगर निगम प्रशासन ने बैठक की तिथि तय कर दी है। बैठक 17 जून को दोपहर दो बजे से निगम के कार्यकारिणी कक्ष में आयोजित की जाएगी। इसमेें बजट पर चर्चा के साथ तमाम प्रस्तावों और मुद्दों पर सवाल जवाब किए जाएंगे। नगर निगम की ओर से सभी कार्यकारिणी सदस्यों को एजेंडा भेज दिया गया है।
आय बढ़ाने के साथ बचत पर जोर
झांसी। नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए कुल साढ़े चार सौ करोड़ रुपये की आय का अनुमान किया है। इसमें 239 करोड़ रुपये आय चालू वित्तीय वर्ष में अनुमानित की गई है। वहीं 235.84 करोड़ रुपये व्यय का अनुमान किया गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष निगम के पास करीब तीन करोड़ रुपये अतिरिक्त बचेंगे। कोरोना के चलते पिछले वर्ष निगम की आय में काफ ी कमी देखने को मिली है। वर्ष 2019-20 में निगम की आय 21900.05 लाख की आय हुई थी। जबकि 2020-21 में महज 9819.55लाख की आय हो सकी है।
विज्ञापन
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- कूड़ा कलेक्शन के टेंडर और निगम मद से होने वाले खर्च को लेकर।
- स्मार्ट सिटी के कामों की प्रगति को लेकर।
- नाला सफाई, अतिक्रमण और स्वच्छ भारत मिशन।
- नगर निगम और परिसंपत्तियों पर लगी सिक्योरिटी एजेंसी को लेकर।
- महानगर के विकास कार्यों को लेकर।