फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tenure of smart city extended till March 2025

Jhansi News: मार्च 2025 तक बढ़ गया स्मार्ट सिटी का कार्यकाल

Sun, 30 Jun 2024 05:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Tenure of smart city extended till March 2025
- 66 में बची एक परियोजना का काम पूरा करने के लिए मिला समय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी का कार्यकाल 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। झांसी में 66 में एक ही परियोजना ऐसी थी, जो कि पूरी नहीं हो पाई। कार्यकाल बढ़ने के बाद अब इस परियोजना को पूरा करने का समय मिल गया है।

झांसी को स्मार्ट सिटी योजना में सत्र 2016-17 में शामिल किया गया। योजना के तहत 930 करोड़ रुपये बजट मिला हुआ था। इससे 66 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। शुरुआत में झांसी स्मार्ट सिटी द्वारा बजट काफी कम खर्च किया गया था। मगर बाद में योजना के तहत काम तेज हुआ। इस बीच स्मार्ट सिटी का कार्यकाल दो बार बढ़ाया गया। रविवार को स्मार्ट सिटी का कार्यकाल पूरा हो रहा था। इसके ठीक एक दिन पहले शनिवार को केंद्र सरकार ने योजना का कार्यकाल 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। तीसरी बार मिशन का विस्तार होने के बाद अब कार्यकाल पूरा करने के लिए स्मार्ट सिटी को नौ महीने का और समय मिल गया है। स्मार्ट सिटी के सीईओ सत्य प्रकाश ने बताया कि 66 में 65 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। सिर्फ नोडल कार्यालय बनाने की योजना अभी पूरी होनी बाकी है। तय समय में उसको भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed