फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tender floated to give space for 48 shops to one person, councilor in protest

Jhansi News: एक ही व्यक्ति को 48 दुकानों की जगह देने का निकाला टेंडर, विरोध में पार्षद

Fri, 24 Nov 2023 10:32 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Tender floated to give space for 48 shops to one person, councilor in protest
- नगर आयुक्त से मिलकर प्रीमियम राशि भी कम करने की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम द्वारा सदर बाजार की 48 दुकानों की जगह 4.96 करोड़ प्रीमियम राशि जमा करने के लिए टेंडर निकाला गया है। इसके विरोध में विधायक प्रतिनिधि समेत पार्षद उतार आए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से प्रीमियम राशि कम करने की मांग की है। साथ ही दुकानों का आवंटन भी एक साथ न करके अलग-अलग करने की मांग की है।
सदर बाजार में नगर निगम की जमीन पड़ी हुई है। अभी यहां पर कुछ लोगों द्वारा मूर्तियां बनाई जाती हैं। साथ ही अस्थायी दुकानें भी लगती हैं। अब नगर निगम ने सदर बाजार में आधा हेक्टेयर में चार ब्लॉकों की 48 दुकानों का टेंडर निकाला है। प्रत्येक दुकान तीन गुणा तीन मीटर यानी नौ वर्गमीटर की है। सभी 48 दुकानाें की भूमि एक साथ किराए पर देने के लिए निविदा निकाली गई है। इन दुकानों के लिए प्रीमियम राशि 4,96,80,000 जमा करनी है। जबकि, 1,65,600 किराया हर महीने जमा करना है। अब नगर निगम की टेंडर की शर्तों के विरोध में पार्षद उतर आए हैं। सदर विधायक के प्रतिनिधि गोकुल दुबे, पार्षद मुकेश सोनी, प्रदीप खटीक आदि ने नगर आयुक्त से मिलकर प्रीमियम राशि ज्यादा होने की बात कही। साथ ही एक ही व्यक्ति को सभी दुकानों की जगह देने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि दुकानों की जगह अलग-अलग व्यक्ति को आवंटित की जानी चाहिए।
विज्ञापन



30 नवंबर तक टेंडर मांगे गए हैं। अब तक किसी ने निविदा नहीं डाली है। यदि कोई निविदा नहीं आती है तो अलग-अलग दुकानों की जगह आवंटन के लिए दोबारा टेंडर निकाला जाएगा। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed