फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ten thousand people of Jhansi give blood samples as soon as they wake up in the morning

सुबह उठते ही खून का सैंपल देते हैं झांसी के दस हजार लोग

Fri, 01 Oct 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand people of Jhansi give blood samples as soon as they wake up in the morning
झांसी। जिले में लगभग दस हजार से अधिक लोग ऐसे हैं, जो रोजाना खून की जांच कराते हैं। ये मरीज विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हैं। इनके लिए रोजाना खून की जांच कराना जरूरी होता है। वहीं कई लोगों ने जांच खून की जांच के लिए ग्लूकोमीटर को घरों में रख लिया है। जो सुबह उठते ही खुद ही खून की जांच करते हैं, वहीं पैथोलॉजी में हो रही जांचों में सबसे अधिक तादात ब्लड शुगर की जांच कराने वालों की है।
विज्ञापन

बदलते वक्त और वातावरण ने लोगों के जीने का तरीका भी बदल दिया है। वक्त के साथ ही शहर के कई लोगों को बीमारियों ने अपने चंगुल में जकड़ लिया है। लोगों में कई बीमारियां ऐसी पनप गई हैं जिनकी जांच सुबह नाश्ते से पहले कराना आवश्यक होता है। जिसके जिले के लगभग दस हजार से अधिक लोगों को सुबह उठते ही थाइराइड, टीएसएच, कोलेस्ट्रॉल, शुगर, लिपिड प्रोफाइल, कोरटीसोल आदि जांचों के लिए सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी पैथोलॉजी में खून का सैंपल देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में लगभग 180 से अधिक निजी पैथोलॉजी का संचालन किया जा रहा है। इनमें 60-70 बड़ी लैबों में प्रतिदिन तकरीबन 50 से 70 सैंपल लाए जाते हैं। इसके अलावा बाकी लैबों में भी हर रोज 40-45 ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि डेंगू और मलेरिया के चलते इस समय खून की अधिक जांचे कराई जा रही हैं। ऐसे में पूरे जिले में तकरीबन 10 हजार सैंपल हर रोज जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज स्थित परख लैब के संचालक डॉ. वीके गुप्ता के अनुसार कर्मचारियों द्वारा रोजाना तीस से चालीस लोगों के खून का सैंपल घरों से लिया जाता है। जिसका टेस्ट लैब में किया जाता है। इसके अलावा लोग पैथोलॉजी में भी टेस्ट कराने आते हैं। लाल पैथ के संचालक सुधांशु विजयवर्गीय ने बताया कि कई बीमारियां ऐसी हैं जिनकी जांच सुबह खाली पेट ही की जाती है। कई लोग तो पैथोलॉजी में आकर जांच करा लेते है, लेकिन लगभग पचास से साठ लोगों के सैंपल घर जाकर ही लिए जा रहे हैं। बताया कि वर्तमान में लगभग दस हजार से अधिक लोगों का सैंपल सुबह खाली पेट लिया जा रहा है।

यह लोग करा रहे जांच
-किडनी के रोग से पीड़ित
-ब्लड शुगर अधिक होने पर
-लीवर से संबंधित बीमारी
-हार्ट से संबंधित बीमारियां
--
जांच कराने के पैकेज दे रहीं पैथोलॉजी
शहर में हर रोज रहीं तकरीबन दस हजार जांचों के चलते तमाम पैथोलॉजी जांचों के पैकेज भी दे रही हैं। इसमें बीमारी के अनुसार ब्लड टेस्ट, शुगर, क्रेटनिन, थाइराइड, सीबीसी (कंपलीट ब्लड टेस्ट), हीमोग्लोबिन, किडनी फंक्शन, यूरिक एसिड, लीवर, लिपिड, विटामिन-डी, विटामिन-बी 12, कार्डियक रिस्क, आयरन, यूरीन टेस्ट आदि कई तरह के टेस्ट के पैकेज दिए जा रहे हैं। ये पैकेज 600 रुपये से लेकर बीमारी के अनुसार हजारों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed