फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ten thousand dependent on two tankers

दो टैंकरों के भरोसे दस हजार आबादी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
ten thousand dependent on two tankers
बाहर ओरछा गेट स्थित कुरैश नगर के लोग हैंडपंप खराब होने से पानी के लिए बेहद परेशान हो रहे हैं। पाइपलाइन से भी आधे घंटे धीमी गति से पानी आता है। जलसंस्थान भी एक या दो टैंकर ही दिन में भेजता है। इससे क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। कुरैश नगर क्षेत्र में दस हजार से अधिक आबादी रहती है। गर्मी में इस क्षेत्र के लगे आठ हैंडपंप खराब हो गए हैं। ये हैंडपंप टिंगू शाह, पप्पू पेंटर, जमीन अहमद कुरैशी, जमुना कुशवाहा, यूनुस कुरैशी, बजीर बादशाह के घर के पास व एक बड़ी मस्जिद के पास लगा है। सुबह के वक्त पाइपलाइन से भी आधे घंटे बेहद धीमी गति से पानी आता है। हालांकि, दिन के वक्त जलसंस्थान एक या दो टैंकर प्रतिदिन भेजता है। टैंकर आते ही पानी भरने के लिए लोगों में मारामारी मच जाती है। ऐसे में लोगों को एक- एक डिब्बा पानी भी नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed