फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ten people injured in beating

जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे, दस घायल

Sat, 21 Sep 2019 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
ten people injured in beating
जमीनी विवाद में चले लाठी- डंडे, दस घायल
विज्ञापन

झांसी। थाना रक्सा के इमलिया गांव में जमीनी विवाद ने शुक्रवार को बड़ा रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा। लाठी- डंडों से हमला किया। इससे कइयों के सिर फूट गए। विवाद में दस लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

ग्राम इमलिया में गांव केे कुछ लोगों के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते एकत्रित हुए दोनों पक्षों के लोगोें ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर में दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। इससे एक पक्ष के कमल, मिथुन, उदय, गोमती व दूसरे पक्ष के बलवान कुशवाहा, पंकज, हीरा, हरीराम, मुकेश व प्रेमी घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसआई विश्वनाथ सिंह यादव, जितेंद्र सिंह व योगेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस प्रकरण में पहले ही विवाद के चलते दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्यवाही भी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिर से दोनों पक्षों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed