फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ten peole accaunt hack, money demand

दस लोगों के अकाउंट हैक कर मांगे रुपये

Tue, 07 Jan 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
ten peole accaunt hack, money demand
झांसी। महानगर में एक बार फिर दस लोगों के फेसबुक अकाउंट हैक कर रुपयों की मांग की गई। लोगों की सतर्कता के चलते किसी ने भी खातों में रुपये नहीं डाले। शिकायत पर साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महानगर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों मेें रहने वाले दस लोगों की साइबर अपराधियों ने फेसबुक आईडी हैक कर ली। इसके बाद एक-एक कर दोस्तों को मैसेज भेजे गए। मैसेज में बताया गया कि उनके रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती हैं। उनको रुपयों की सख्त जरूरत बताई गई। शक होने पर लोगों ने बात की तो सच्चाई का पता चला। जिसके चलते सभी ठगी का शिकार होने से बच गए। सभी से रकम ऑनलाइन खातों में मांगी गई थी। शिकायत पर साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके पहले भी जिले में पचास से अधिक लोगों की फेसबुक आईडी हैक कर ठगी की जा चुकी है। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने ऐसे मामलों में लोगों को आगाह किया है। इसके लिए साइबर सेल से भी चेतावनी जारी की जा रही है। लोग किसी भी दशा में ऐसे मैसेज से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed