फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teenager's body found floating in water tank after 24 hours

Jhansi News: 24 घंटे बाद पानी के टैंक में उतराता मिला किशोर का शव

Wed, 16 Oct 2024 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found floating in water tank after 24 hours
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मंगलवार देर रात नारायण बाग के पास मद्रासी कॉलोनी में निर्माणाधीन टंकी से किशोर का शव बरामद हुआ है। वह सोमवार शाम को घर से समोसा लेने के लिए निकला, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजन ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी है।
कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर निवासी राजू परिहार (15) सोमवार शाम घर से समोसा लेने की बात कहकर निकला था। परिजन के मुताबिक काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। जब उन्होंने फोन किया तब उसने बताया कि पड़ोस में भंडारा चल रहा है। वह भंडारा खाने चला आया। देर रात तक वह लौटकर नहीं आया। परिजन ने उसे तलाश तब भी उसका पता नहीं चला। परेशान होकर परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर दी। मंगलवार को भी परिजन उसे तलाशते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे नारायण बाग के पास मद्रासी कॉलोनी में खेल रहे बच्चों ने रिजर्व वाटर टैंक में उसका शव उतराते देखा। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। कोतवाल शैलेंद्र सिंह के मुताबिक किशोर के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed