{"_id":"64e4f839d6a5665ea405b162","slug":"teenager-who-went-to-picnic-with-friends-at-athondana-dam-dies-due-to-drowning-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-158099-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दोस्तों संग पिकनिक मनाने अठोंदना डैम पर गए किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दोस्तों संग पिकनिक मनाने अठोंदना डैम पर गए किशोर की डूबने से मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अपने दोस्तों संग पिकनिक मनाने अठोंदना डैम पहुंचे एक किशोर की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी रोते-बिखलते पहुंच गए। पुलिस ने किशोर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
शिवाजी नगर निवासी जमील जीविकोपार्जन के लिए टैक्सी चलाते हैं। उनका इकलौता बेटा फैजान (18) मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपने तीन दोस्तों फरहान पुत्र हसन, अरमान पुत्र शकील एवं जुबैर पुत्र रईस (तीनों निवासी सराय मोहल्ला) के साथ अठोंदना डैम में पिकनिक मनाने पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चारों दोस्त डैम में नहा रहे थे। नहाते हुए फैजान तैरते-तैरते आगे निकल गया। वहां मौजूद लोगों ने आगे जाने से मना किया लेकिन, फैजान ने उनकी बातें अनुसनी कर दीं। अचानक वह गहरे पानी में चला गया। खुद को संभाल न पाने से वह डूबने लगा। यह देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में वह ओझल हो गया। उसके डूबने से वहां चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की तलाश शुरू हुई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे शव डैम से ही बरामद हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर उसकी मां शहीन समेत परिवार के लोग रोते-बिखलते पहुंच गए। रक्सा थाना प्रभारी अशोक कुमार उपाध्याय के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है।
दो बहनों का इकलौता भाई था फैजान
शाम को फैजान की मौत की खबर जैसे ही उसकी बहनों को मिली, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फैजान दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। घर में उससे बड़ी बहन अफरीन एवं जोया हैं। परिजनों के मुताबिक पिता जमील घर से बाहर गए थे। फैजान ने अठोंदना जाने की बात घर में किसी को नहीं बताई थी। कुछ घंटे बाद उसकी मौत की खबर घर पहुंची।