फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teenager who went out with friends dies under suspicious circumstances

Jhansi News: दोस्तों के साथ घूमने गए किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 17 Dec 2023 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went out with friends dies under suspicious circumstances
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। राजघाट बांध में अपने दोस्तों के साथ घूमने गए किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके सिर एवं चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं लेकिन, उसके साथ गए दोस्त इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ललितपुर के नौगांव निवासी अजय सिंह (14) पुत्र भरत सिंह छठवीं का छात्र था। परिजन खेती-किसानी करते हैं। परिजनों के मुताबिक अजय अपने दोस्तों के साथ राजघाट बांध घूमने गया था। इसके बाद शाम को लौटकर घर नहीं आया। परिजनों ने जब उसके दोस्तों से पूछा तब उसके दोस्त भी कुछ नहीं बता सके। परिजनों के तलाश करने पर अजय अचेत हाल में बांध से कुछ दूर पर पड़ा मिला। उसके सिर एवं चेहरे पर चोट के निशान थे। अचेत हाल में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि किशोर की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम चल सकेगी। परिजनों के तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। उधर, किशोर की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed