फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teenager dies due to collision with pickup, both were standing near the bike on the roadside

Jhansi News: पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, सड़क किनारे बाइक के पास खड़े थे दोनों

Wed, 19 Feb 2025 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to collision with pickup, both were standing near the bike on the roadside

विज्ञापन


झांसी। चिरगांव थाना इलाके में सड़क किनारे खड़े दो किशोरों को एक बेकाबू पिकअप ने रौंद दिया। इससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर घायल है। हालत नाजुक होने पर यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

ग्राम अतपेई निवासी कमलेश कुशवाहा का पुत्र हर्ष (16) सरदार पटेल इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। पिता कमलेश कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को वह अपने दोस्त हर्षित विश्वकर्मा और उसके पिता महेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर चिरगांव की ओर जा रहा था। मोड़ की पुलिया के पास दोस्त के पिता को कोई पहचान वाला मिल गया। वे दोनों को बाइक के पास खड़ाकर पहचान वाले से बात करते हुए थोड़ा आगे निकल गए। इसी दौरान, तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां हर्ष की मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल होने पर हर्षित को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। चिरगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में हर्ष की मौत हुई, जबकि दूसरा घायल है। अभी किसी नेे तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर घटना का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed